14 कोसी मार्ग की बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले अखिलेश यादव, नौ परिवारों को एक-एक लाख की सहायता

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने प्रभावित नौ परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवारों को मकान के साथ मुआवजा दिए जाने और मानकों के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रभावित परिवारों को उनके घर वापस दिलाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार हर व्यवस्था को बुलडोज करने में लगी है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरकार को प्रभावित लोगों को राहत, मकान और मुआवजा उपलब्ध कराना चाहिए।आर्थिक सहायता पाने वालों में रोहित यादव पुत्र मुरारी यादव (पूर्व सभासद), सपना रामपाल, प्रीति, हरिराम यादव, पूनम गुप्ता, संजय कुमार झा, राजेंद्र यादव, योगेश कोरी और दया शंकर यादव शामिल हैं।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा अयोध्या के पीड़ितों की आवाज उठाई है और उनके दुख-दर्द को अपना समझकर मदद की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग पीड़ित है और जनता 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, मो. राशिद (चेयरमैन भदरसा), अमृत राजपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

    नई दिल्ली, तानिया रोहिल्ला:-एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘अमन उत्सव बाय एहसास’ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और समावेशिता…

    संगीत प्रेमियों के लिए खास सौगात है नया म्यूजिक वीडियो “तुम मिले हो”’

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:– संगीत प्रेमियों के लिए जल्द ही एक खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक वीडियो “तुम मिले हो” पेश किया जा रहा है। प्रेम, भावनाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *