16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रेल संचालन में बड़ा बदलाव, अयोध्या धाम आने वाले यात्रा से पहले जरूर जांचें समय-सारिणी

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:लखनऊ स्टेशन पर RLDA द्वारा कराए जा रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते 16 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक 27 दिनों के लिए ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है। प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर पूर्ण तथा प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर आंशिक ब्लॉक लिया जा रहा है। मुख्य ब्लॉक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा, कुछ ट्रेनों के टर्मिनल बदले जाएंगे और कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी परिवर्तन किया जाएगा।शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन गाड़ी संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन लखनऊ के स्थान पर कानपुर सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इसी अवधि में कानपुर सेंट्रल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।गाड़ी संख्या 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ और 54332 बालामऊ-लखनऊ को इसी अवधि में आलमनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि 54337 लखनऊ-शाहजहांपुर और 54331 लखनऊ-बालामऊ आलमनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी।गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर-लखनऊ को 14, 21, 28 सितंबर तथा 5 अक्टूबर को उतराटिया पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर 17, 24 सितंबर तथा 1 और 8 अक्टूबर को उतराटिया से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।गाड़ी संख्या 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन एमकेजी पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 64255 उतराटिया-कानपुर सेंट्रल इसी अवधि में मानक नगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।गाड़ी संख्या 15107 बनारस-लखनऊ को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक रविवार को छोड़कर उतराटिया पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15108 लखनऊ-बनारस भी इसी अवधि में रविवार को छोड़कर उतराटिया से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।टर्मिनल परिवर्तन गाड़ी संख्या 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ का 19, 26 सितंबर तथा 3 और 10 अक्टूबर को टर्मिनल परिवर्तन कर लखनऊ जंक्शन/पूर्वोत्तर रेलवे किया जाएगा। गाड़ी संख्या 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस का 20, 27 सितंबर तथा 4 और 11 अक्टूबर को ओरिजिनेशन लखनऊ जंक्शन/पूर्वोत्तर रेलवे से होगा।इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग, लखनऊ में नहीं होगा ठहराव गाड़ी संख्या 14307 प्रयागराज संगम-बरेली और 14308 बरेली-प्रयागराज संगम को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक क्रमशः उतराटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर तथा आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतराटिया मार्ग से चलाया जाएगा। इनका लखनऊ ठहराव नहीं होगा। 14307 का उतराटिया पर 05:47-05:52 और आलमनगर पर 06:40-06:50 बजे ठहराव रहेगा, जबकि 14308 का आलमनगर पर 22:33-22:43 और उतराटिया पर 23:16-23:21 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 14241 प्रयागराज संगम-सहारनपुर और 14242 सहारनपुर-प्रयागराज संगम भी इसी अवधि में वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। 14241 का उतराटिया पर 21:23-21:28 और आलमनगर पर 22:25-22:35 बजे, जबकि 14242 का आलमनगर पर 04:45-04:55 और उतराटिया पर 05:28-05:33 बजे ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर और 15073 सिंगरौली-टनकपुर को उतराटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाया जाएगा। दोनों का लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा उतराटिया पर 07:23-07:28 और आलमनगर पर 08:20-08:30 बजे ठहराव रहेगा। वापसी में 15074 टनकपुर-सिंगरौली और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतराटिया मार्ग से चलेंगी। इनका आलमनगर पर 15:27-15:37 और उतराटिया पर 16:28-16:33 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 13037 एवं 13035 हावड़ा-देहरादून को उतराटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाया जाएगा। लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा उतराटिया पर 06:40-06:45 और आलमनगर पर 08:00-08:10 बजे ठहराव रहेगा। 13038 एवं 13036 देहरादून-हावड़ा इसी अवधि में आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतराटिया मार्ग से चलेंगी। इनका आलमनगर पर 07:35-07:45 और उतराटिया पर 08:33-08:38 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल को उतराटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर मार्ग से चलाया जाएगा। लखनऊ ठहराव नहीं होगा और उतराटिया पर 01:05-01:10 तथा आलमनगर पर 02:40-02:50 बजे ठहराव रहेगा। 13258 आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतराटिया मार्ग से चलेगी। इसका आलमनगर पर 21:35-21:45 तथा उतराटिया पर 22:28-22:33 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अंबाला को 17, 21, 24, 28 सितंबर तथा 1, 5, 8 और 12 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। लखनऊ ठहराव नहीं होगा और उतराटिया पर 20:25-20:30 तथा आलमनगर पर 21:55-22:05 बजे ठहराव रहेगा। गाड़ी संख्या 14524 अंबाला-बरौनी 19, 22, 26, 29 सितंबर तथा 3, 6 और 10 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलेगी। इसका आलमनगर पर 09:00-09:10 और उतराटिया पर 09:58-10:03 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 15127 बनारस-नई दिल्ली और 15128 नई दिल्ली-बनारस को भी वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। 15127 का उतराटिया पर 19:34-19:39 और आलमनगर पर 20:33-20:43 बजे, जबकि 15128 का आलमनगर पर 20:44-20:54 और उतराटिया पर 21:33-21:38 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 15119 बनारस-देहरादून और 15120 देहरादून-बनारस भी इसी अवधि में वैकल्पिक मार्ग से चलेंगी। 15119 का उतराटिया पर 15:19-15:24 और आलमनगर पर 16:40-16:50 बजे, जबकि 15120 का आलमनगर पर 07:20-07:30 और उतराटिया पर 08:12-08:17 बजे ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश को 17, 20, 22, 24, 27 और 29 सितंबर तथा 1, 4, 6, 8 और 11 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इसका लखनऊ ठहराव नहीं होगा। उतराटिया पर 04:07-04:12 और आलमनगर पर 05:15-05:25 बजे ठहराव रहेगा। गाड़ी संख्या 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 सितंबर तथा 2, 5, 7, 9 और 12 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलेगी। आलमनगर पर 01:10-01:20 और उतराटिया पर 02:01-02:06 बजे ठहराव रहेगा।अन्य प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत को 20, 27 सितंबर तथा 4 और 11 अक्टूबर को और 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर को 18, 25 सितंबर तथा 2 और 9 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। दोनों का लखनऊ ठहराव नहीं होगा। ऐशबाग पर 10 मिनट और बादशाह नगर पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा को 21, 28 सितंबर तथा 5 अक्टूबर और 15635 ओखा-गुवाहाटी को 18, 25 सितंबर तथा 2 और 9 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा ऐशबाग और बादशाह नगर पर क्रमशः 10 और 5 मिनट का ठहराव रहेगा।गाड़ी संख्या 15668 कामाख्या-गांधीधाम को 16, 23, 30 सितंबर तथा 7 अक्टूबर और 15667 गांधीधाम-कामाख्या को 19, 26 सितंबर तथा 3 और 10 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। दोनों का लखनऊ ठहराव नहीं होगा।गाड़ी संख्या 12572 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर और 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर को निर्धारित अवधि में मानक नगर-लखनऊ-मल्हौर के स्थान पर मानक नगर-ऐशबाग-मल्हौर मार्ग से चलाया जाएगा। इनका लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा आलमनगर पर 10 मिनट और बादशाह नगर पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा। 12572 के लिए अवधि 15 सितंबर से 11 अक्टूबर तथा 12596 के लिए संबंधित निर्धारित अवधि में यह बदलाव लागू रहेगा।
गाड़ी संख्या 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल और 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। दोनों का लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा ऐशबाग पर 10 मिनट और बादशाह नगर पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-भटिंडा को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर और 12556 भटिंडा-गोरखपुर को 15 सितंबर से 12 अक्टूबर तक वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। दोनों ट्रेनों का लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा ऐशबाग पर 10 मिनट और बादशाह नगर पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी को 16 सितंबर से 12 अक्टूबर और 11124 बरौनी-ग्वालियर को 15 सितंबर से 12 अक्टूबर तक वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनका भी लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा ऐशबाग और बादशाह नगर पर निर्धारित अतिरिक्त ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल को 20, 22, 27, 29 सितंबर तथा 4, 6 और 11 अक्टूबर को और 15026 आनंद विहार टर्मिनल-मऊ को 18, 21, 25, 28 सितंबर तथा 2, 5, 9 और 12 अक्टूबर को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। दोनों ट्रेनों का लखनऊ ठहराव नहीं होगा तथा ऐशबाग पर 10 मिनट और बादशाह नगर पर 5 मिनट का ठहराव रहेगा।85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदलेंगे ब्लॉक अवधि के दौरान 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक कुल 85 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया जाएगा। संबंधित ट्रेनों की विस्तृत सूची रेलवे की ओर से अलग से जारी की गई है। यात्रियों को स्टेशन पर अपनी ट्रेन के निर्धारित प्लेटफॉर्म की जानकारी पहुंचने से पहले अवश्य प्राप्त कर लेने की सलाह दी गई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान होने वाले परिचालन बदलाव को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, ठहराव और प्लेटफॉर्म की अधिकृत जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए। अंतिम समय में होने वाले किसी भी बदलाव से बचने के लिए रेलवे के अधिकृत माध्यमों से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करना जरूरी है। यात्रा से पहले सही जानकारी लेना यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचा सकता है। किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए RailMadad का उपयोग करें या रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें। यह खबर रेलवे के प्रश्न नोट पर आधारित है मीडिया संस्थान का और मीडिया कर्मी का कोई जरूरत नहीं है कृपया यात्रा करने से पहले सभी अधिकृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से ले

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *