21 अगस्त को श्री मेहंदीपुर धाम के लिए जाएगी बस यात्रा, 19 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या।

पंचकूला:(सतीश मंगला): मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-14 स्थित सांवरा स्वीट्स में ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, जिसमें ट्रस्ट के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक के दौरान ट्रस्ट की आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान दिनेश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट के सौजन्य से 21 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए मेहंदीपुर धाम की बस यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी ट्रस्टी सदस्यों से अपील की कि जो श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, वे शीघ्र अपना नाम एवं सीट संख्या दर्ज करवा दें, ताकि यात्रा की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा सकें।उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 19 सितंबर को भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए बैठक में सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में युवराज गोयल, एडवोकेट मनोज वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, एडवोकेट हितेश्वर वशिष्ठ, मुकेश बंसल, हेमंत जिंदल, सीए नरेश सिंगला, पवन बंसल, रविंद्र गोयल, सुधीर दयाल अग्रवाल, पवन कुमार बंसल, करण गर्ग, नरेश शर्मा, रमन सिंगला, अशोक अग्रवाल, पंकज आहूजा, पुनीत बंसल, कनव गुप्ता, नरेश मित्तल, विजेंद्र गाहल्याण, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *