21 सितंबर को बाराबंकी में मंडलीय समीक्षा, आयुक्त करेंगे विकास और कानून-व्यवस्था की पड़ताल

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या:मंडल में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर 21 सितंबर को बाराबंकी में मंडलीय समीक्षा बैठक होगी। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक लोक सभागार, कलेक्ट्रेट बाराबंकी में दोपहर एक बजे से आयोजित की जाएगी। अगस्त 2026 की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर होने वाली इस समीक्षा में राजस्व, विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली जाएगी।अगस्त की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर मंडल के कामकाज की गहन समीक्षा होगी। राजस्व, विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अधिकारियों से सीधे प्रगति का अपडेट लिया जाएगा। सीएम डैशबोर्ड के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति भी समीक्षा के केंद्र में रहेगी। बैठक के दौरान लंबित कार्यों की स्थिति और शासन की प्राथमिकताओं को गति देने पर विशेष जोर रहेगा।बैठक के पहले चरण में दोपहर एक से दो बजे तक राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। इसके बाद अपराह्न तीन से पांच बजे तक विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। शाम पांच से छह बजे तक कानून-व्यवस्था एवं अभियोजन से संबंधित मामलों की समीक्षा होगी।मंडलीय समीक्षा में सीएम डैशबोर्ड के साथ-साथ विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति भी जांची जाएगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होकर विभागीय प्रगति और कार्यों की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक का उद्देश्य मंडल में शासन की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन की स्थिति को परखना, लंबित कार्यों की समीक्षा करना और योजनाओं की गति को प्रभावी बनाना है। राजस्व से लेकर विकास और कानून-व्यवस्था तक विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा के दौरान उपलब्धियों के साथ सामने आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।संयुक्त विकास आयुक्त, अयोध्या मंडल राजेश कुमार झा ने बैठक की जानकारी दी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *