पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि विभाग में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक विनय सिंह कुशवाहा ने राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में नौवीं बार एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान कर मानवता की मिसाल पेश की।बस्ती जिले के फुलडीह गांव निवासी अजमुलिद्दीन अंसारी को बीमारी के चलते प्लेटलेट्स की जरूरत की जानकारी मिलते ही विनय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्लेटलेट्स दान कर जीवन बचाने में योगदान दिया। गाजीपुर के देवकली गांव के मूल निवासी विनय अब तक 18 बार रक्तदान और नौ बार एसडीपी दान कर कुल 27 बार मानवीय सेवा कर चुके हैं।टीम अपना स्कूल से जुड़े ‘खाकी वाले गुरुजी’ रणजीत यादव और इन्द्रकुमार उपाध्याय ने विनय के सेवाभाव को नमन करते हुए बधाई दी। रणजीत यादव ने कहा, “रक्तदान महज दान नहीं, किसी अनजान इंसान को जीवन देने का पुनीत संकल्प है। विनय का सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणा है। उनकी हर रक्त की बूंद मानवता की उम्मीद बन रही है। ऐसे सेवाभावी प्रयासों को दिल से सलाम।”
सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी
पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…








