5 व 6 अगस्त को पंचकूला में पहली बार होगा महिलाओं का भव्य “कुमकुम यज्ञ”

पंचकूला (दिव्या राणा): सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला द्वारा 5 एवं 6 अगस्त 2026 को महाराजा अग्रसेन भवन (कम्युनिटी सेंटर), सेक्टर-20, पंचकूला में पहली बार महिलाओं के लिए विशेष “कुमकुम यज्ञ” का आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा।ट्रस्ट के सदस्य मुकेश सिंगला ने बताया कि इस यज्ञ में 500 महिलाएं यजमान के रूप में भाग लेंगी तथा संपूर्ण यज्ञ की धार्मिक विधियां केवल महिलाओं द्वारा ही संपन्न की जाएंगी। यह आयोजन नारी शक्ति, धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं को समर्पित रहेगा।उन्होंने बताया कि यज्ञ की तिथि एवं स्थान अब पूर्णतः अंतिम कर दिए गए हैं तथा पूज्य शास्त्री जी एवं विद्वान पंडितों द्वारा शुभ मुहूर्त के अनुसार 5 एवं 6 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।आयोजन समिति ने पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों की मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य यज्ञ में भाग लेने का आह्वान किया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *