पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने 16 मार्च, 2022 से 31 जुलाई, 2026 तक कुल 1091 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 1138 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान कुल 298 विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं और अदालतों द्वारा 150 भ्रष्टाचार मामलों में 242 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है।आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अवधि के दौरान 523 ट्रैप मामलों में 630 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह उक्त अवधि के दौरान 536 आपराधिक मामलों में 492 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आय से अधिक संपत्ति के 32 मामलों में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने आगे बताया कि उक्त अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति के 117 मामलों में विजिलेंस जांचें दर्ज की गईं और 181 अन्य विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *