नकली सोने के जेवर बेचकर ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकदी और कार बरामद

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोंडा जिले के धानेपुर थाना अंतर्गत नकली सोने के जेवरों को असली बताकर ग्रामीणों से नकदी और पुराने असली जेवर ठगने के आरोप में पुलिस ने राजेश सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। वहीं, कार के कागजात प्रस्तुत न करने पर सफेद रंग की फ्रॉन्क्स कार को सीज कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, ग्राम सीतापुरवा निवासी विजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजेश सोनी ने असली सोने के जेवर बताकर उसे नकली जेवर बेच दिए। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने भी अपने खरीदे गए जेवरों की जांच कराई, जो नकली पाए गए।आरोप है कि राजेश गांव-गांव जाकर असली सोने-चांदी के जेवर देने का झांसा देता था और बदले में नकदी व पुराने असली जेवर ले लेता था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने नकली जेवर देने की बात स्वीकार की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश सोनी पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम सोनी, निवासी रमवापुर श्याम, थाना कोतवाली देहात, गोंडा, हालपता राजागली धानेपुर के रूप में हुई है।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण पुंज, हेड कांस्टेबल कुशहर यादव, कांस्टेबल भगवान सरन और कांस्टेबल जीतलाल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *