चंडीगढ़ में महिपाल सिंह मकराना को उजागर सिंह डाबला की खुली चुनौती: राजस्थान आओगे तो आमना-सामना होगा

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला ने चंडीगढ़ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यू जी सी (UGC) कानून को स्वर्ण समाज के लिए अपने बच्चों का डेट सर्टिफिकेट बताया। इसका रोल बैक होना चाहिए। समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा और इसके विरोध में खड़ा होना होगा और आंदोलन कर इसकी वापिसी के लिए जोर डालना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हम जिंदा है, ऐसा कोई भी काला कानून लागू नहीं होने देंगे। साथ ही उन्होंने महिपाल सिंह मकराना पर निशाना साधते हुए समाज के लोगों को ऐसे लोगों से बचने की चेतावनी दी।उजागर सिंह डाबला ने बताया कि हाल ही में 3 अगस्त जयपुर में स्वर्ण समाज द्वारा यू जी सी (UGC) रोलबैक को लेकर जयपुर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। इसका नेतृत्व स्वर्ण समाज का महिपाल सिंह मकराना ने किया और उन्होंने एक आवाज लगाई जिसमे मैं उजागर सिंह डाबला अपने हजारों श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सैनिकों को लेकर साथियों के साथ समर्थन में शामिल हुआ। 25 से 30 हजार स्वर्ण समाज के लोग और हमारी माताएं बहने शामिल हुई। जिन्होंने बैरीकेडिंग जली वाटर कैनन चला लाठीचार्ज चला, फिर भी भारी बारिश में हम सब डट के खड़े रहे।इसमें हमारी एक भाई देवराज सिंह पलाड़ा की जान चली गई। इस पर सरकार से मांग रखी गई, एक करोड रुपए और घर में एक सरकारी नौकरी पर महिपाल सिंह मकराना ने बीजेपी कार्यालय जाकर बात को रफा दफा कर दिया। आपने एक बार भी उसके परिवार के बारे में नहीं सोचा। ऐसे में मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि देवराज के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाएगा और जिन जिन कार्यकर्ताओं को चोट आई है, जिनके हाथ टूटे, उंगलियां टूटी है उनको ₹5 लाख और एक ₹1लाख का मुआवजा और वह मकराना जी आप दो। नहीं तो हम आपका पुरजोर विरोध करेंगे और यह बात आप हरियाणा से आप यात्रा समाप्त करके राजस्थान में आओ पहले सोच लेना यह मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो हम आपका राजस्थान में आमना सामना होगा और अब हम सीएम हाउस का नहीं आपके घर का घेराव करेंगे। हर कदम पर करेंगे उठते बैठते वक़्त करेंगे आपका विरोध करेंगे।क्यों इस तरीके से समाज को गुमराह कर रहे हो। क्यों उन शूरवीरों का लोकेंद्र सिंह कालवी, सुखदेव सिंह गोगामेडी जैसे लोगों का नाम मिट्टी में मिलाने में लगे हो। अब आपको चुनाव लड़ना है, अपनी सीट पक्की करनी है, तो साफ बोलो लोगों को हम साथ देंगे। पर ऐसे समाज को गुमराह आपको किसी कीमत पर नहीं करने देंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *