विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान द्वारा जल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे)मनकापुर, गोंडा, विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान, मनकापुर के सहयोग से आरटीएस एजुकेशनल एकेडमी, करोहा मान, विकासखंड मनकापुर, जनपद गोंडा में जल संरक्षण एवं जल के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वीडियो प्रदर्शन और भाषण के माध्यम से जल संरक्षण, भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पानी की बर्बादी रोकने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति अपने परिवार और समुदाय को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने पानी की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, जल की अनावश्यक खपत रोकने, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा समाज में जल संरक्षण का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा उर्फ लाल साहब, प्रधानाचार्य श्री राहुल मिश्रा, उपप्रधानाचार्य अंजली शुक्ला तथा शिक्षकगण हरीश नारायण, रमाकांत, संतोष, कोहिनूर, नीलम एवम् जयंती गोस्वामी उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।पानी संस्थान की ओर से ज्ञान प्रकाश, आदित्य कुमार, प्रभात मिश्रा एवं अनुविंद सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया और जल संरक्षण में उनकी भूमिका पर चर्चा की।कार्यक्रम के अंत में “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल की प्रत्येक बूंद का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने की अपील की गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *