श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए सात विशाल भंडारे

पंचकुला: (राजकुमार):धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 1 सितंबर को सात विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा ऊषा बंसल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राम अवतार बंसल (#901, टावर 6a, सनसिटी, सेक्टर 20 पंचकूला) के सहयोग से गौ वन सेवा धाम सेक्टर 23 पंचकूला में लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा वैभव मनचंदा जी के सहयोग से सेक्टर 16 मार्केट पंचकूला में लगाया गया। तीसरा भंडारा जीवन जिंदल जी के सहयोग से रिवल डे में लगाया गया। चौथा भंडारा पवन जी के सहयोग से फेस 1 मोहाली में लगाया गया। पांचवे भंडारे की सेवा साहिल जी के सहयोग से जीरकपुर में रही। छठा भंडारा नरेश कुमार जी के सहयोग से सेक्टर 12a पंचकूला में लगाया गया। और सातवें भंडारे की सेवा देवेंद्र जी के सहयोग से डेराबस्सी में रही। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, सुभाष सिंगला, नितिन अग्रवाल एवं गिरिजेश राय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी का सेवाओं हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मोती मस्जिद में सजी अक़ीदत की महफिल, इल्म और किरदार के पैगाम से रोशन हुआ जश्ने सादेक़ैन

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.) एवं उनके छठे उत्तराधिकारी हज़रत इमाम जाफर-ए-सादिक़ (अ.स.) की विलादत की पूर्व संध्या पर मोती मस्जिद में जश्ने सादेक़ैन का…

    पंपसेट चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार—इंजन, पिकअप और तीन मोबाइल बरामद

    पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:इनायतनगर पुलिस ने डीजल इंजन पंपसेट चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *