पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे) गोंडा : कैसरगंज लोकसभा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बेलसर चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। पूर्व सांसद का काफिला बेलसर चौराहे पर पहुंचते ही समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओंने फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान पूरे चौराहे पर नेताजी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। स्वागत से गदगद पूर्व सांसद ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यही प्यार और स्नेह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संग्राम सिंह राणा सिंह, पप्पू सिंह प्रधान सिधौटी, चंद्र प्रकाश सिंह जिला पंचायत सदस्य, रितेश सिंह पूर्व प्रधान, सूरज सिंह, संतोष सिंह, लोकपति तिवारी संतोष दुबे, प्रमोद चौबे पवन कौशल, बब्बू सिंह पूर्व प्रधान, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, रामशेखर मिश्रा प्रधान परीक्षित तिवारी प्रधान, सर्वेश सिंह अंशु सिंह, सोनू पांडेय , मन्नेचौहान सभासद दद्दन पांडे राधेश्याम चौबे संतोष मिश्र सोनू तिवारी मोनू सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे






