शोध और ज्ञान की नई दिशा बना ‘कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज़’, 38वें अंक का विमोचन

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:अवध कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के द्विवार्षिक जर्नल ‘कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज़’ के 38वें अंक का विमोचन का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि जर्नल में प्रकाशित शोधपत्र छात्रों, शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी हैं। जर्नल के प्रबंध संपादक प्रो. (डॉ.) मिर्जा शहाब शाह ने कहा कि यह जर्नल पिछले 19 वर्षों से अर्थशास्त्र, वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में शोध को मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से शोधार्थियों और शिक्षकों को अपने शोध एवं अकादमिक विचार साझा करने का अवसर मिलता है, जिससे ज्ञान के नए आयाम विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि जर्नल की अकादमिक गुणवत्ता को मजबूत बनाने में विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों की पीयर रिव्यू कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जर्नल के मुख्य संपादक प्रो. आर.के. टेलर (महाराष्ट्र) तथा संपादक प्रो. बी.के. झा, पूर्व अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय, केएनआई, सुल्तानपुर हैं। डॉ. शाह ने बताया कि विदेशी सलाहकार सदस्यों में डॉ. अमिताभ मिश्रा और डॉ. शाद अहमद खान शामिल हैं। पीयर रिव्यू कमेटी में महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर सदस्य हैं। जर्नल का यह अंक शोध, चिंतन और अकादमिक संवाद की निरंतर यात्रा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    7 सितंबर ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी शिव महिमा गुणगान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु “कथा मेरे महादेव की” में व्यासपीठ से 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन…

    कजरी तीज की तैयारियों को लेकर सरयू घाट पहुंचे एसपी, संबंधित को कड़े निर्देश

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – आगामी मेला दुखहरण नाथ कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *