कजरी तीज की तैयारियों को लेकर सरयू घाट पहुंचे एसपी, संबंधित को कड़े निर्देश

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – आगामी मेला दुखहरण नाथ कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा सरयू घाट, करनैलगंज का स्थलीय भ्रमण कर आगामी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घाट की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने एवं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए गए। घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कजरी तीज पर्व मेला के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।एसपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता वर्तनी क्यों लगातार निगरानी बनाए रखने की निर्देश दिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    7 सितंबर ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी शिव महिमा गुणगान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु “कथा मेरे महादेव की” में व्यासपीठ से 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन…

    शोध और ज्ञान की नई दिशा बना ‘कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज़’, 38वें अंक का विमोचन

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:अवध कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के द्विवार्षिक जर्नल ‘कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज़’ के 38वें अंक का विमोचन का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *