7 सितंबर ज्योतिषी शिवाश्री ऋतु करेंगी शिव महिमा गुणगान

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–भारत की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर एवं शिव सूत्र प्रवक्ता शिवाश्री ऋतु “कथा मेरे महादेव की” में व्यासपीठ से 7 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ के सेक्टर 21-C स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव सूत्र पर व्याख्यान देंगी।भगवान शिव की आराधना, आध्यात्मिक चिंतन और महादेव शिव व ज्योतिष के आपसी संबध पर केंद्रित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हो रहे हैं जिनके बीच शिव महिमा का गुणगान संगीत, गीत और शब्दों से होगा ।इस भव्य आयोजन से चंडीगढ़ की अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र की हस्तियां जुड़ी हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में सुमिता कोहली,अमिता मित्तल,अंजू अग्रवाल, आशा मलहोत्रा हैं। इन्होंने बताया कि कथा मेरे महादेव की समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को इस दौरान भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिक प्रवचन और सामूहिक आराधना के माध्यम से एक दिव्य एवं आध्यात्मिक अनुभव होगा।शिवा ऋतु का मानना है कि भगवान शिव का संदेश मानवता, आत्मज्ञान और आंतरिक शांति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी उद्देश्य के साथ “कथा मेरे महादेव की” (द रिदम ऑफ शिवा) के आयोजन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और शिव तत्व से जुड़ कर महादेव कृपा के भागीदार बनें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कजरी तीज की तैयारियों को लेकर सरयू घाट पहुंचे एसपी, संबंधित को कड़े निर्देश

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – आगामी मेला दुखहरण नाथ कजरी तीज पर्व के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक द्वारा…

    शोध और ज्ञान की नई दिशा बना ‘कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज़’, 38वें अंक का विमोचन

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:अवध कॉमर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन के द्विवार्षिक जर्नल ‘कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडीज़’ के 38वें अंक का विमोचन का सु साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *