पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:यात्रियों की भीड़ और श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 05 जोड़ी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के बीच अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। खास तौर पर अयोध्या धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन सुविधा यात्रा को अधिक सहज बनाएगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। उनका कहना है कि त्योहार श्रद्धा, आस्था और परिवार के साथ मिलने-जुलने का अवसर होते हैं, ऐसे में यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन विशेष ट्रेनों से यात्रियों को भीड़ के बीच बेहतर विकल्प मिलेगा और अयोध्या धाम सहित प्रमुख धार्मिक एवं महानगरों के बीच आवागमन आसान होगा।अयोध्या कैंट–आनंद विहार के बीच चलेगी विशेष ट्रेनट्रेन संख्या 04213/04214 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 01 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक अयोध्या कैंट से कुल 18 फेरे तथा 02 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक आनंद विहार से 18 फेरे लगाएगी। अयोध्या कैंट से यह ट्रेन गुरुवार और रविवार, जबकि आनंद विहार से शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। इसमें सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी समेत कुल 20 कोच होंगे।अयोध्या कैंट से ट्रेन 18:20 बजे रवाना होकर बाराबंकी 19:48 बजे और लखनऊ 20:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल 06:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 09:00 बजे रवाना होकर लखनऊ 18:20 बजे, बाराबंकी 19:20 बजे और अयोध्या कैंट 22:00 बजे पहुंचेगी।
वाराणसी–दिल्ली के बीच 25 फेरे 04209/04210 वाराणसी–दिल्ली जंक्शन–वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल वाराणसी से 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक तथा दिल्ली से 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक कुल 25-25 फेरे लगाएगी। वाराणसी से चलकर यह ट्रेन प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद और नई दिल्ली होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में भी लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में 20 कोच होंगे।चंडीगढ़–पटना के बीच भी अतिरिक्त रेल सेवा 04512/04511 चंडीगढ़–पटना जंक्शन–चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 01 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चंडीगढ़ से और 02 अक्टूबर से 27 नवंबर तक पटना से साप्ताहिक रूप से संचालित होगी। यह ट्रेन अंबाला, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ क्षेत्र, सुल्तानपुर और वाराणसी होते हुए पटना पहुंचेगी। इसमें 22 कोच होंगे।फिरोजपुर–पटना और वाराणसी–चंडीगढ़ रूट भी जुड़ेंगे 04616/04615 फिरोजपुर कैंट–पटना जंक्शन–फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक और वापसी में 07 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ते हुए प्रतापगढ़, रायबरेली और वाराणसी के रास्ते पटना पहुंचेगी।इसी क्रम में 04227/04228 वाराणसी–चंडीगढ़–वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल 01 अक्टूबर से 29 नवंबर तक तथा वापसी में 02 अक्टूबर से 30 नवंबर तक कुल 18-18 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।त्योहारों की आस्था और उमंग के बीच इन विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगा। अयोध्या धाम की ओर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं से लेकर अपने घरों और परिवारों तक पहुंचने वाले यात्रियों तक, अतिरिक्त रेल सेवा त्योहार की यात्रा को अधिक सहज और भरोसेमंद बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन
(हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की…







