ऑनलाइन तबादलों के बीच शिक्षकों की लंबी छुट्टी पर रोक

चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की वास्तविक उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्कूलों में स्टाफ की स्थिति व्यवस्थित रखने के लिए लंबी छुट्टियों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अब 89 दिन की छुट्टी के मामले में विशेष सावधानी बरती जाएगी।नए निर्देश का असर केवल भविष्य में छुट्टी लेने वाले शिक्षकों पर ही नहीं पड़ेगा। जिन शिक्षकों का 89 दिन का अवकाश पहले से स्वीकृत है, वे भी तबादला प्रक्रिया पूरी होने तक अपनी छुट्टी की अवधि बढ़ाने की अनुमति नहीं ले सकेंगे।विभाग का मानना है कि ऑनलाइन तबादले के दौरान स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट रहना जरूरी है। लंबी छुट्टी पर रहने वाले शिक्षकों की संख्या बढऩे से किसी स्कूल में स्टाफ की कमी की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी को देखते हुए छुट्टी और तबादला प्रक्रिया के बीच तालमेल बनाने के लिए यह निर्देश जारी किया गया है।इस व्यवस्था से तबादला प्रक्रिया के दौरान विभाग को यह आकलन करने में आसानी होगी कि किस स्कूल में वास्तव में कितने शिक्षक उपलब्ध हैं और कहां अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत है। इससे स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

    डीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में आर्किटेक्ट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इनोवेटिव, सस्टेनेबल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप…

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *