गोंडा (हनुमान शरण पांडे):जिले के तरबगंज तहसील के ऐली बाढ़ चौकी पर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडे ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर बाढ़ पीड़ितों को शासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए प्रत्येक पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि इस दया की आपदा की कठिन घड़ी में स्वयं को अकेला ना समझे मैं स्वयं और हमारी सरकार संवेदनशीलता तत्परता और समर्पण के साथ उनके साथ खड़ी है।विधायक पांडे ने कहा संकट की इस घड़ी में हम अपने बाल प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं शासन स्तर से जो भी सहायता संभव होगी उसे पूरी प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा। और व्यक्तिगत रूप से मैं हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हूं।बाढ़ चौकी पर उप जिला अधिकारी प्रदीप सिंह तहसीलदार आशुतोष पांडे लेखपाल अंकित तथा ग्राम प्रधान के अलावा समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।







