पंचकूला : (राजकुमार) श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 8 सितंबर को चार विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य भगवान सिंगला जी (#10, NAC, चंडीगढ़) के सहयोग से सब्जी मंडी सेक्टर 15 पंचकूला में लगाया गया। सत्य भगवान सिंगला जी द्वारा ट्रस्ट को 52 भंडारों की सेवा दी गई है।दूसरा भंडारा वैभव मनचंदा (# मनचंदा मिक्सबैग SCO 16 सेक्टर 16 पंचकूला ) के सहयोग से सेक्टर 16 पंचकूला की मार्केट में लगाया गया। वैभव मनचंदा जी द्वारा ट्रस्ट को 52 भंडारों की सेवा दी गई है।तीसरा भंडारा रमेश कुमार जी के सहयोग से इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में लगाया गया। चौथा भंडारा संदीप जी के सहयोग से सेक्टर 6 हॉस्पिटल पंचकूला में लगाया गया।सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, राज मित्तल,दिनेश सिंगला, सुनील जैन, शशि कांत एवं गुरविंदर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।भंडारों के उपरांत ट्रस्ट ने आए हुए सभी आत्मीय जनों और सहयोगियों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।







