पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या : दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। 10 और 12 सितंबर को दिल्ली से रवाना होने वाली 04032 विशेष ट्रेन अयोध्या कैंट सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी और 9:45 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। वापसी में 04031 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन 11 और 13 सितंबर को चलेगी और अयोध्या कैंट रात 11:40 बजे पहुंचेगी। अयोध्या धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही के बीच यह अतिरिक्त रेल सेवा यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी। दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी से अयोध्या आने-जाने वालों को इससे अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।विशेष ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर जंक्शन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए विशेष रेल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अतिरिक्त विकल्प देना है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 से सत्यापित करने की अपील की। रेलवे ने यात्रियों से समय-सारिणी की पुष्टि के बाद ही यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया है।, यह खबर प्रेस नोट पर आधारित है संस्थान और मीडिया कर्मी की कोई जिम्मेदारी नहीं है कृपया यात्रा करने से पहले वेबसाइट पर रेलवे की इंक्वारी करें
पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत
गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…









