पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय पर परामर्श दात्री समिति की बैठक में समिति के सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने रेल यात्री सुविधाओं व ट्रेनों के ठहराव आदि पर की विस्तृत चर्चा

गोंड (हनुमान शरण पांडे) : पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं सभी जोनल वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में क्षेत्र की जन-समस्याओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को अत्यंत प्रभावी एवं पुरजोर तरीके से उठाया और उनके त्वरित निराकरण हेतु विस्तृत एवं व्यापक चर्चा की। बैठक में सदस्य श्रीवास्तव ने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित देवीपाटन मंडल की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को महाप्रबंधक के समक्ष रखा। श्रीवास्तवने प्रमुखता से श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोंडा से प्रयागराज एवं प्रयागराज से गोंडा तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाए,गोंडा-गोरखपुर मार्ग पर चलने वाली बहुप्रतीक्षित ट्रेन संख्या 15070/15069 इंटरसिटी एक्सप्रेस का इटियाथोक रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों, छात्रों एवं व्यापारियों को लाभ मिल सके,गोंडा-बहराइच रेल मार्ग पर स्थित बनगाई रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रवासियों की सुविधा हेतु इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ वर्तमान समय-सारणी में जन-सुविधा के अनुसार आवश्यक संशोधन किया जाए,गोंडा जंक्शन को एक आदर्श टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने, तथा गोंडा से नई ट्रेनों का संचालन करने और ट्रेनों के रखरखाव की बेहतर व्यवस्था को बनाने हेतु राजधानी नई दिल्ली को पूर्वांचल से जोड़ने खेत नई दिल्ली से गोरखपुर वाया गोंडा तथा गोरखपुर के नई दिल्ली वाया गोंडा तक वंदे भारत राजधानी जैसी अत्यधिक सुपरफास्ट ट्रेन चलाने गोंडा देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मुख्य रेलवे स्टेशन पर पड़ी बहुमूल्य रेलवे की जमीनों पर हो रहे अब रात क्रमांक तथा रेलवे कॉलोनी में बाहरी व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से अभियान चलाकर खाली कराया जाए और उसे भूमि पर रेलवे के आश्रितों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवास दिए एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण कर उन्हें आवंटित किया जाए रेलवे परामर्श दात्री समिति गोरखपुर में उठाए गए जनहितकारी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए महा प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ने शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *