अमृतसर में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आठ गिरफ्तार

अमृतसर, तानिया रोहिल्ला। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आठ व्यक्तियों को ९.५४९ किलो हेरोइन, ५.४५९ किलो अफीम और अवैध .३० बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तीन बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान राजिंदर सिंह (२७) निवासी इंदिरा कॉलोनी, अमृतसर; विनय (२६) निवासी ग्वाल मंडी, अमृतसर; प्रदीप सिंह (३७) निवासी गांव वरनाली हरशा छीना, अमृतसर; करन सिंह उर्फ करन (२४), नवनीत उर्फ कीड़ा (१८) और जशनदीप सिंह उर्फ धुन्नी (१९), तीनों निवासी गांव अटारी, अमृतसर; बलजिंदर सिंह (३७) निवासी बाबा बूढ़ा सिंह कॉलोनी, अमृतसर तथा अमृत पाल सिंह उर्फ अमृत (२५) निवासी गांव बोपाराय बाज सिंह, अमृतसर देहाती के रूप में हुई है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उक्त आरोपी कथित तौर पर विदेशी तस्करों से जुड़े हुए थे और ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन, अफीम और अवैध हथियारों की खेपें प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों तथा सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों के बीच संबंधों का भी पता लगा लिया है।डीजीपी ने बताया कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने, इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।पहले ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजिंदर सिंह को एक .३० बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर उसके साथी विनय को ४.२ किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विनय द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक अन्य साथी प्रदीप सिंह को १.२ किलो और अफीम सहित गिरफ्तार किया गया।दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करन सिंह उर्फ करन को ७ किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच के दौरान उसके साथियों नवनीत सिंह उर्फ कीड़ा और जशनदीप सिंह उर्फ धुन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।तीसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सीपी हरमनबीर गिल ने बताया कि पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर बलजिंदर सिंह और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से २.५ किलो हेरोइन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। इस संबंध में तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *