सेवा संकल्प अभियान के तहत रेवाड़ी से पलवल तक निकलेगी युवा मोर्चा की बाइक रैली

गुरुग्राम, 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से युवाओं को सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के तहत हरियाणा में युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत आयोजित होने वाली बाइक रैली रेवाड़ी से शुरू होकर सोहना होते हुए पलवल में समाप्त होगी। रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है। रैली के विभिन्न पड़ावों पर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। युवा मोर्चा का उद्देश्य रैली के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। रक्तदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बाइक रैली के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इनमें रक्तदान शिविर, जरूरतमंद लोगों की सहायता, सेवा कार्य तथा मातृशक्ति के सम्मान और सहयोग से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा की भावना को पहुंचाना और अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। पर्यावरण संरक्षण का भी दिया जाएगा संदेश अभियान में पर्यावरण संरक्षण को भी प्रमुखता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का आह्वान किया जा रहा है। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवाओं से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील युवा मोर्चा की प्रदेश स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर पायल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के रूप में मनाना प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है और युवाओं को केवल आयोजनों तक सीमित न रहकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। पायल सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़ें और रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता, मातृशक्ति के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे सेवा अभियानों से जुड़ें, रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों में भाग लें और अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का संदेश केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें निभाने का संकल्प है। अभियान के प्रमुख संदेसेवा से समृद्धि | शिक्षा से सशक्तिकरण | स्वस्थ भारत | विकसित भारत

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *