श्री गोगा जाहरवीर जी का 10वां विशाल जागरण आयोजित

चंडीगढ:-गोगा जाहरवीर जी के श्रद्धालुओं की ओर से 10वां विशाल जागरण शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को EWS फ्लैट्स रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-26, बापू धाम कॉलोनी में आयोजित किया गया। जाहरवीर गोगा जी महाराज का विशाल जागरण बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पूरी रात गोगामाड़ी बाबा के जयकारों से गूंजती रही। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर श्री गोगा जाहरवीर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कार्यक्रम में श्री इंदर भगत जी नगले वाले की विशेष उपस्थिति रही। किन्नर मंदिर बापूधाम सेक्टर 26 की प्रमुख पुजारिन कमली माता जी भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। आयोजकों की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री गोगा जहरवीर शोभायात्रा कमेटी के आयोजक संदीप कुमार को सुरेंद्र भगत के निवास स्थान पर पगड़ी बाँधी गई। इंदल भगत जी को पगड़ी बांधी गई। वहीं नेजे के अमित भगत को पगड़ी बांधी गई। विरमपाल, चांदीराम, जगदीश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहे भिंडी सामिया पार्टी को और शहर की सभी ढोली साथियों को भी सम्मानित किया गया। चंडीगढ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह, पूर्व पार्षद नरेश कुमार, मनोज लारा, जॉनी कांगड़ा, एमसी नयागांव प्रमोद एम सी नया गांव भी इस मौके उपस्थित रहे और उन्हें सम्मानित किया गया। आयोजक संदीप कुमार के अनुसार कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे नैजों का स्वागत किया गया, जबकि रात्रि 8 बजे नैजों की पूजा एवं भोग का आयोजन हुआ। जागरण में धर्मेंद्र नाथ और पार्टी द्वारा भजन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई। उनके द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुती से श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *