पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह)अयोध्या : आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी और गोमती नगर के बीच पूजा विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। इस सेवा से पूर्वोत्तर क्षेत्र से अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 05742/05741 दोनों दिशाओं में 09-09 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी–गोमती नगर पूजा विशेष 04 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 08:30 बजे रवाना होगी। सिलीगुड़ी जंक्शन, ठाकुरगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार जंक्शन, नौगछिया, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, सलौना, हसनपुर रोड, रुसेरा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर जंक्शन, छपरा, सिवान जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और मनकापुर जंक्शन होते हुए ट्रेन लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचेगी। यहां अगले दिन सुबह 05:30 बजे आगमन और 05:35 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद ट्रेन बाराबंकी जंक्शन पर 08:05 बजे पहुंचेगी और 08:10 बजे रवाना होकर 09:10 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05741 गोमती नगर–न्यू जलपाईगुड़ी पूजा विशेष 05 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:20 बजे गोमती नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन बाराबंकी जंक्शन पर 13:20 बजे पहुंचेगी और 13:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद अयोध्या धाम जंक्शन पर शाम 17:35 बजे आगमन और 17:40 बजे प्रस्थान करेगी। यहां से मनकापुर जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान जंक्शन, छपरा, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रुसेरा घाट, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, नौगछिया, कटिहार जंक्शन, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज और सिलीगुड़ी जंक्शन होते हुए ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। त्योहारों के मौसम में अयोध्या धाम आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह विशेष रेल सेवा महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में सामने आएगी। पूर्वोत्तर से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम तक सीधा रेल संपर्क मिलने से यात्रा को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस विशेष रेलगाड़ी में कुल 22 कोच होंगे। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी अधिकृत रेलवे माध्यमों से प्राप्त कर लें।
पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
(दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…






