सुशासन संकल्प दिवस पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

गोंडा:जिले के दयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, मंगुरा बाजार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन संकल्प दिवस अभियान के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री अजीत सिंह रहे।इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन का नया मानक स्थापित किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति, जनकल्याण के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल जैसी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। सुशासन संकल्प दिवस का उद्देश्य इन्हीं उपलब्धियों को युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है। छात्रों की सहभागिता सराहनीय है।”कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सुशासन और विकसित भारत विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों जेबा बानो, अनीता शुक्ला, उत्सव पांडेय, प्रिंस तिवारी आदि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार पांडे, शिव शंकर नाथ मिश्रा, सुनील कुमार, अजय कुमार मिश्रा, अदिक मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *