सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर : आरती सिंह राव

चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को नारनौल में अटेली खंड के रामपुरा और कांटी गांव में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कांटी गांव में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं रामपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा भावना का परिचय दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोनों गांवों से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं और सरकारी अस्पतालों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, ताकि आमजन को बड़े निजी अस्पतालों के भारी-भरकम बिलों से राहत मिल सके। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है और चुनाव जीतने के बाद से वे क्षेत्र के विकास व जनकल्याण के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *