नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोज

झाकड़ी : (दिव्या राणा) नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” कार्यक्रम की कड़ी में दिनांक 22.09.2026 को परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर के मार्गदर्शन मे CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सी एस आर (एनजेएचपीएस) के कर्मचारियों के साथ साथ महिला मण्डल झाकड़ी द्वारा CTU-2 क्वारी रोड के आसपास स्वच्छता कार्य किया गया तथा मार्ग के किनारे एवं आसपास एकत्रित कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर ने कहा कि CTU-2 क्वारी रोड पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर एनजेएचपीएस से श्रीमती कौशल्या नेगी, उपमहाप्रबंधक (आर &आर/ सी एस आर ) तथा ई० रुमन देवी सहायक प्रबंधक के साथ साथ सीएसआर के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उपस्थित कर्मचारियों एवं महिला मण्डल झाकड़ी के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महिला मंडल, झाकड़ी की सदस्याओं को प्लास्टिक बैग के उपयोग का उन्मूलन करने हेतु मदद करने के लिए जूट बैग एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री प्रदान की गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *