सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार फिर पुराने नेतृत्व पर भरोसा जताया गया है। श्याम कृष्ण श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष, हामिद जफर मीसम को महासचिव और चौधरी श्रीचंद यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।मनोनयन की खबर सामने आते ही पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि संगठन में तीनों पदाधिकारियों के पुनर्मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ महानगर संगठन को और सक्रिय तथा मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।राकेश यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने दावा किया कि तीनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता जुटेंगे।मनोनयन पर खुशी जताने वालों में सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री रुस्दी साहब, हाजी फिरोज खान गब्बर, जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी, प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मो. हलीम पप्पू, संजय सिंह, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, शक्ति जायसवाल, विजय यादव, देव श्रीवास्तव, सत्यम यादव, शाहबाज लकी और अनस खान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान आयोज

    झाकड़ी : (दिव्या राणा) नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 17 से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” कार्यक्रम की कड़ी में दिनांक 22.09.2026 को परियोजना प्रमुख ई०…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *