नई दिल्ली, तानिया रोहिल्ला:-एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘अमन उत्सव बाय एहसास’ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और समावेशिता का संदेश प्रसारित करना रहा। विशेष रूप से वंचित, दिव्यांग एवं समाज के संवेदनशील वर्गों को केंद्र में रखते हुए कार्यक्रम के माध्यम से ‘सेव नेचर’ और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी दिए गए।अमन उत्सव के साथ ‘Spot’less Face of India 2026’ का भी आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व तपस दास ने किया। कार्यक्रम ने कला, संस्कृति, फैशन और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाते हुए प्रतिभा, संवेदना और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में परम पूज्य गुरु इंद्रमणि महाराज आध्यात्मिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भामाशाह विजय राम रतन एवं भामाशाह राजकुमार कंडोई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन पांडे, ज़ाहिद सेलिब्रिटी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे।इस अवसर पर शिवानी कंडोई, तपस दासमोहपातरा, अनिल कुमार, शिशुपाल रॉय, संदीप सागर, डॉ. गौतम ‘गांधी’, पुष्कर देव, पी.एस. कलवानिया, डॉ. मनीषा सिंह, अमर आनंद, प्रसिद्ध अभिनेता जाहिद, सुमंत कुमार, अजय सिन्हा, डॉ. संगीता तखेलमायुम, नेहा सिंह ‘धामी’, एकता झा, विक्रम सिंह रावत, हरीश मेहता, विक्रम सेठी, जे.एस. बेदी तथा आर.पी. सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद एहसास की अध्यक्ष श्रीमती आरती मेहता जी के नेतृत्व में ‘शक्ति वॉक’ का आयोजन किया गया। यह प्रस्तुति स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान को समर्पित थी। इसमें डॉ. रचना ग्रोवर, सविता इनामदार, दीपा गर्ग, माया वर्मा, मनीषा हंडाला, दीपिका और पारुल श्रीवास्तव ने सहभागिता की।समावेशिता और समान अवसर का संदेश देते हुए न्यू आशा स्पेशल स्कूल के विशेष बच्चों ने एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति का नेतृत्व अमृत राणा जी ने किया। एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े बच्चों ने ‘सत्यमेव जयते’ पर नृत्य प्रस्तुति दी, वहीं इंशा एवं समूह ने भी एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में ‘खेलो इंडिया’ थीम पर आधारित बच्चों का फैशन शो भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इसमें विशेष वॉक और डिजाइनर राउंड का आयोजन किड्स डिजाइनर सलमान अंसारी (Kiddika Couture) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें निश्विथ ने विशेष वॉक प्रस्तुत की।दिव्यांगजनों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करते हुए व्हीलचेयर वॉक का भी आयोजन किया गया। इसमें पैरा एथलीट्स नितिन गुप्ता, आशीष सचदेवा और राजेश वर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से समाज में समानता, सम्मान और समावेशिता का सशक्त संदेश दिया गया। वहीं कुशल सभरवाल ने विष्णुगुप्त चाणक्य के किरदार का प्रभावशाली चित्रण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण उन भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स खिलाड़ियों का सम्मान रहा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए अनेक पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। यह सम्मान समारोह डॉ. विक्रम सिंह रावत, श्रीमती एकता झा तथा स्पेशल ओलंपिक्स भारत की टीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवा उपलब्धि हासिल करने वाले प्रियंशी और आदित्य सभरवाल को भी सम्मानित किया गया।सोशल अपलिफ्ट अवॉर्ड से पर्वतारोही मिताली प्रसाद तथा दृष्टिबाधित गायिका एवं लेखिका मानसी पपनेई को सम्मानित किया गया। मानसी पपनेई को इससे पूर्व ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।एहसास पीस एंड हार्मनी अवॉर्ड 2026 के अंतर्गत डेंज़िल नाज़रेथ, माया वर्मा, दीपा गर्ग,विक्रम सेठी, डॉ. मनीषा सिंह, प्रो. शंभुनाथ सिन्हा तथा महेंद्र अग्रि को सम्मानित किया गया।वहीं न्यूरोडाइवर्सिटी लीडरशिप अवॉर्ड यशवर्धिनी चौहान, नूरैन मिर्जा, सरोज मीणा और डॉ. स्वाति सिंह को प्रदान किया गया। इन सम्मानों के माध्यम से समावेशिता, जागरूकता और न्यूरोडाइवर्सिटी के क्षेत्र में योगदान को पहचान दी गई।कार्यक्रम में डॉ. रचना ग्रोवर, सविता इनामदार, पारुल श्रीवास्तव, पूजा चौधरी, डॉ. माधव श्याम, डॉ. जे.एस. बेदी, रजनी रघुवंशी, निखिल दास, शशांक, दीपिका अरोड़ा, सुशील कुमार, शबाना और अफसाना अंसारी सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को भी अतिथि सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम के साथ आयोजित ‘Spot’less Face of India 2026’ का सफल संचालन तपस दास के नेतृत्व में राखी दास और पीयूष दास के सहयोग से हुआ। प्रतियोगिता में राजेन शर्मा ने मिस्टर श्रेणी,वेदिका ने मिस श्रेणी और मोनिका ने मिसेज श्रेणी में विजेता का खिताब हासिल किया। बुलबुल पठानिया मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता की विजेता रहीं।फैशन जूरी में रिया शर्मा, जो Times Fresh Face Season 16 की विजेता हैं, तथा मानक मल्होत्रा, Times Fresh Face के Top 5 प्रतिभागियों में शामिल रहे। 13 सितंबर 2026 को आयोजित Spot’less Makeup Contest की मेकअप जूरी में श्रीमती माया वर्मा और सुश्री स्नेहा नागर शामिल रहीं।अमन उत्सव के आयोजन में विभिन्न सहयोगी एवं सपोर्टिंग पार्टनर्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें NBCC, Ram Rattan Group, Work Foundation, Celeb-o-Casting, Spot’less Fashion Magazine, DCT Model Management, Sri Kesari Properties, Shoot Bazar Photography, Mansi Sports, Deo Imperia तथा M.S. Makeup Studio and Academy शामिल रहे।कार्यक्रम की आयोजन टीम में तपस दास, ओ.पी. राजपुरोहित,आरती मेहता, नेहा सिंह, हरीश मेहता, अल्लामा सैयद अब्दुल्ला तारिक, आशीष कुमार सभरवाल, पुष्कर देव, सलमान अंसारी,मनीषा हंडाला, माया वर्मा, दीपा गर्ग, रणधीर, चंदन , धर्मेंद्र , पायल, शिवानी, माधुरी सिंह, रितु कुंवर, पार्थ कुंवर, रंजीत कुमार तथा कंचन सिंह शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम की कोरियोग्राफी वान्या कंचन सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन आदित्य कुमार ने किया।
मीडिया कवरेज पी न्यूज़ ओर ए एन मैगजीन,स्वर्ण दिल्ली द्वारा की गई।अमन उत्सव बाय एहसास ने अपनी प्रस्तुतियों, सम्मानों और सामाजिक संदेशों के माध्यम से यह संदेश दिया कि कला और संस्कृति केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, समानता, सम्मान और समावेशिता को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम भी हैं। कार्यक्रम ने एक शांतिपूर्ण, समरस और समावेशी समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प को भी रेखांकित किया।






