गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त 01. कबीउल्लाह पुत्र सुभान उल्लाह गोली लगने से घायल सहित 02 अन्य अभियुक्त 02. सुहेल पुत्र हफ़ीजुल व 03. शमी पुत्र ननकू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद मोटरसाईकिल, 01 अदद बड़ा धारदार चाकू बरामवादी श्रवण कुमार शुक्ला पुत्र राम राखन शुक्ला ग्राम टेपरा मगुरही थाना कटराबाजार जनपद गोंडा द्वारा थाना कटराबाजार पर लिखित तहरीर दी गई की दिनांक 22.09.2026 को वह गाय व गाय का बछिया को खेत में चारा चरने हेतु खूंटा में बांधकर आया था। शाम को वापस लेने गया तो गाय की बछिया वहां से गायब थी जिसके संबंध में कुछ लोगों पर उनकी गाय की बछिया को काटकर उसका मांस बेचने का संदेह है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं सघन चेकिंग अभियान चला चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना कटराबाजार पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा बनगांव से कटराबाजार रोड पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 3 संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया तथा पुलिस टीम पर फायरिंगकी पुलिस की जवाबी कार्यवाही कविउल्लाह के दाहिने पैर में गोली लगी सोहेल और सनी को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया पुलिस के अनुसार कवि उल्लाह के पास से तमंचा कारतूस तथा मोटरसाइकिल की डिग्गी से चाकू बरामद हुआ है पुलिस के मुताबिक रही निश्चयर निवासी कवि उलाह के विरुद्ध पहले से तीन प्राथमिक दर्ज है गिरफ्तार सुहैल के लिए पूर्व कांवरिया जगदीशपुर और सामी मंगुरही का निवासी है पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई







