सेक्टर-30 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, करीब 200 लोगों ने लिया लाभ

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर-30 स्थित भारती भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक श्री संजय टंडन जी ने भी शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर के आयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य सेक्टर-20 एवं सेक्टर-30 के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था। शिविर में करीब 200 स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी एवं पल्मोनोलॉजी से संबंधित परामर्श दिया गया। इसके अलावा BP, RBS, BMI, ECG, PFT, Uroflowmetry एवं BMD जैसी निःशुल्क जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रवि रावत, जिला सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह सहित मंडल नंबर 18 की पूरी टीम उपस्थित रही और शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय सहयोग दिया। नरेश अरोड़ा ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचे। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।” शिविर में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में इस प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा मिलने से उन्हें काफी लाभ हुआ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

    चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में आर्किटेक्ट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इनोवेटिव, सस्टेनेबल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने…

    अयोध्या में मूर्तिकार के अचानक गायब होने से अधूरी रह गईं 125 दुर्गा प्रतिमाएं, समितियों की बढ़ी चिंता

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) : अयोध्या देवकाली क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाएं तैयार कर रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अपनी टीम के साथ अचानक लापता हो गया। उसके अचानक चले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *