पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या लखनऊ मंडल के 31 रेल कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी दीर्घकालीन रेल सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वागत के साथ किया। उन्होंने कर्मचारियों की निष्ठापूर्ण और समर्पित सेवाओं को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सेवाकाल उत्तर रेलवे की कार्यसंस्कृति और दायित्वबोध का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को उनके योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई देते हुए उनके तथा परिवारजनों के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना की।समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र भी प्रदान किए गए। कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए उत्तर रेलवे के साथ बिताए वर्षों को भावुकता के साथ याद किया।







