नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

गोण्डा – आगामी आयोजित होने वाले नवरात्रि दुर्गा पूजा आदि को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जहां लोग त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इसी के तहत त्यौहार पर शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की मीटिंग की गई। बैठक जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, अपर पुलिस अधीक्षक तथा समस्त उपजिलाधिकारीगण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारीगण व सभी थानाध्यक्षगण, सभी धर्मों के धर्मगुरू और सम्भ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाने और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हें बताया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देंl

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *