मां कामाख्या धाम से घाटों तक सुरक्षा का पहरा, क्षेत्राधिकारी ने परखी पर्वों की तैयारी

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या : नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा के पावन पर्वों पर श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या पुलिस सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने सर्किल क्षेत्र के प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने मां कामाख्या धाम घाट, रेछ घाट, अमौनी घाट और ककराहा घाट सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। पर्वों के दौरान इन स्थानों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बिजली के तारों और खंभों का निरीक्षण कर संभावित खतरों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखने और किसी भी संभावित लापरवाही को रोकने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया गया। नवरात्रि की भक्ति, दुर्गापूजा की उमंग और दशहरे के उल्लास के बीच पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। घाटों से लेकर विद्युत व्यवस्था तक की निगरानी इसी तैयारी का हिस्सा है, ताकि आस्था के उत्सव में सुरक्षा की कोई कमी न रह जाए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ऊदा देवी पासी चौक पर गूंजा सामाजिक बराबरी का संकल्प, कांशीराम को श्रद्धांजलि

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या : हासापुर स्थित पुरुषोत्तम नगर वार्ड के शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी चौक पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं…

    सेवा संकल्प यात्रा का तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    गोंडा (हनुमान शरण पांडे) : सेवा संकल्प यात्रा का भाजपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। तरबगंज विधानसभा के विधायक प्रेम नारायण पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ जन सहयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *