ऊदा देवी पासी चौक पर गूंजा सामाजिक बराबरी का संकल्प, कांशीराम को श्रद्धांजलि

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या : हासापुर स्थित पुरुषोत्तम नगर वार्ड के शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी चौक पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता और सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सोए हुए समाज को जागरूक करने, शोषितों-वंचितों को संगठित करने और उन्हें राजनीतिक भागीदारी का एहसास कराने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *