गोण्डा (हनुमान शरण पांडे):- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 11 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रशिक्षण 07 अक्टूबर से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोण्डा में आयोजित किया जा रहा है।नक्शे देखेंजिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में विभिन्न विद्यालयों के प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक तथा तहसीलों में तैनात लेखपाल शामिल हैं। इनमें कुछ कर्मचारी 07 अक्टूबर की द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे, जबकि कुछ कर्मचारी 07 एवं 08 अक्टूबर को प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 5 एवं 11 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों की अनुपस्थिति की तिथि का वेतन अदेय करना सुनिश्चित करें। साथ ही की गई कार्रवाई से जिला जनगणना अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुरिया स्कूल गोंडा के कक्षा 3छात्रने सिल्वर मेडल व कक्षा 1 के छात्र ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया
गोंडा नेशनल लेवल इंटर स्कूल कंपटीशन परीक्षा 2026-27 में ब्रेनो ब्रेन की परीक्षा में जयपुरिया स्कूल गोंडा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह कक्षा 3 ने सिल्वर मेडल व अर्णव प्रताप…






