मुख्यमंत्री ने बलरामपुर को दी 803+ करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात,

गोण्डा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बलरामपुर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 803 + करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, चाबी एवं आवास स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बलरामपुर की विकास यात्रा एवं जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा मां पाटेश्वरी की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि बलरामपुर की धरती का ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व रहा है। मां पाटेश्वरी धाम ने सम-विषम परिस्थितियों में इस सीमावर्ती क्षेत्र को देश एवं धर्म के साथ जुड़े रहने तथा प्रत्येक चुनौती का सामना करने की सामर्थ्य प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर आकर ऐसा अनुभव होता है, जैसे अपने घर आया हूं। उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों के परिश्रम एवं विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से खूब मेहनत कराइए, प्रदेश सरकार बलरामपुर के विकास मैं किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन।

    चंडीगढ़: सेक्टर-19 डी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट भूपिंदर सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने 10 अक्टूबर को सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *