पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त आवागमन की जरूरत को देखते हुए उत्तर रेलवे ने वाराणसी और जम्मूतवी के बीच आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस पहल से अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट के यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04231 वाराणसी–जम्मूतवी विशेष एक्सप्रेस 18 अक्टूबर को वाराणसी से रवाना होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04232 जम्मूतवी–वाराणसी विशेष एक्सप्रेस 19 अक्टूबर को जम्मूतवी से चलेगी। त्योहारों के समय यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखकर की गई यह व्यवस्था लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए उपयोगी होगी।वाराणसी से चलने वाली विशेष ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन पर शाम 5:23 बजे पहुंचेगी और 5:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद अयोध्या कैंट पर शाम 5:55 बजे आगमन और शाम 6 बजे प्रस्थान होगा। वापसी में ट्रेन अयोध्या कैंट पर दोपहर 1 बजे पहुंचेगी और 1:05 बजे रवाना होगी। अयोध्या धाम जंक्शन पर दोपहर 1:23 बजे आगमन तथा 1:25 बजे प्रस्थान निर्धारित है।समर्थ गुप्ता ने बताया कि विशेष ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणियों सहित कुल 21 कोच होंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और अन्य जरूरी जानकारियों की पुष्टि कर लें। रेल यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए रेलवन ऐप या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग किया जा सकता है।त्योहारों के दौरान विशेष रेल सेवाओं का संचालन यात्रियों की सुविधा और भीड़ के दबाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ और जम्मूतवी के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इस विशेष सेवा से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश
पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…






