त्योहारों पर सुरक्षा का भरोसा, सड़कों पर उतरे अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, लखनऊ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस बल के साथ जनपद के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आमजन से संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी रखी जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अयोध्या की धार्मिक गरिमा और त्योहारों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले और श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों तथा आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं।
पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ यह संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियां, आस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *