मां दुर्गा के दरबार में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, सीओ सिटी यश त्रिपाठी ने संभाली कमान

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर यश त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।मां के दरबार में उमड़ने वाली श्रद्धा की भीड़ के बीच हर श्रद्धालु सुरक्षित रहे, हर परिवार का उत्सव खुशियों से भरा हो और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसी भावना के साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटी है।निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी यश त्रिपाठी ने दुर्गा पूजा आयोजकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आपसी सहयोग, सौहार्द और अनुशासन के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे के भी प्रतीक हैं।क्षेत्राधिकारी ने आमजन से भावपूर्ण अपील की कि मां दुर्गा के पावन पर्व की गरिमा बनाए रखें, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।अयोध्या पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसहयोग से ही त्योहारों की खुशियां सुरक्षित रह सकती हैं और मां दुर्गा की आराधना का यह पावन अवसर प्रेम, सद्भाव और विश्वास का संदेश दे सकता है

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *