आदर्श रामलीला कमेटी में पदाधिकारियों की अहम भूमिका

पंचकूला (राज कुमार): आदर्श रामलीला कमेटी, सेक्टर-17, पंचकूला द्वारा भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं भारतीय संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने के एवं उद्देश्य से किया जा रहा है। कमेटी का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ प्रधान विनोद पोहल, प्रधान सुनील सरोहा, कोषाध्यक्ष गोल्डी सिंह नागरा, महासचिव सतीश चंदेलिया, निर्देशक राजन देसाई एवं सह-निर्देशक धर्मेंद्र पोहल अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलकर रामलीला के सफल आयोजन, कलाकारों के मार्गदर्शन तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। रामलीला के माध्यम से समाज को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने और आपसी भाईचारे, सद्भावना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।आदर्श रामलीला कमेटी का संकल्प है कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाए और आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़कर रखा जाए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *