स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से आयोजित हुई ‘द प्रेस्टिज गरबा नाइट-2026’

बरवाला, (दिव्या राणा): स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के फ्लैग ग्राउंड में ‘द प्रेस्टिज गरबा नाइट-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सजी इस शाम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गरबा, डांडिया, लाइव सिंगिंग, पारंपरिक परिधान, खाने-पीने के आकर्षक स्टॉल्स और ओपन डीजे सहित विभिन्न गतिविधियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।यह कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष अशोक जिंदल, उपाध्यक्ष मोतीलाल जिंदल एवं महासचिवअमित जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन की ओर से गार्गी जिंदल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान गार्गी जिंदल ने विशिष्ट अतिथि बंतो कटारिया को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। डीन इंस्टीट्यूशनल वेलफेयर ईर. आशिमा ठाकुर सहित संस्थान के सभी प्राचार्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के एकत्रीकरण तथा अतिथियों एवं प्रबंधन के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति ‘नवशक्ति – द पावर ऑफ नाइन’ रही, जिसमें नौ शक्तियों के विभिन्न स्वरूपों एवं नारी शक्ति के महत्व को मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, आस्था और शक्ति के विविध रूपों से रूबरू कराया।इसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। संगीत की धुनों पर थिरकते विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग ने शाम को विशेष बना दिया। विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक डांडिया खेला और इस सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया। सभी की सहभागिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम के अंतर्गत ‘द म्यूजिकल वाइब्स’ के तहत लाइव सिंगिंग का आयोजन भी किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही परिसर में खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल्स लगाए गए, जहां विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इन गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और रौनक को और बढ़ा दिया तथा विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को आपसी मेलजोल और मनोरंजन का अवसर प्रदान किया।इस अवसर पर संस्थान के महासचिव अमित जिंदल ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने तथा आपसी सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए आयोजन समिति, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका।कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में डॉ. प्रभमानिक (डेंटल), डॉ. दीक्षा (फार्मेसी), डॉ. मेघा (डेंटल), डॉ. समर तेजा (डेंटल) एवं मीनाक्षी (लॉ) सहित अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मीडिया से बातचीत करते हुए पीआर सेल की सदस्य सुश्री अंकिता अग्रवाल ने कहा कि ‘द प्रेस्टिज गरबा नाइट-2026’ विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता, रचनात्मकता और आपसी जुड़ाव को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन है। उन्होंने कहा कि ‘नवशक्ति – द पावर ऑफ नाइन’ जैसी विशेष प्रस्तुतियां कार्यक्रम को एक अलग पहचान देती हैं, जबकि गरबा, डांडिया, संगीत और खान-पान के स्टॉल्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को मनोरंजन करने तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।कार्यक्रम के अंतिम चरण में ओपन डीजे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुनों पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया तथा रात्रि 9:00 बजे से बसों के माध्यम से विद्यार्थियों की सुरक्षित रवानगी सुनिश्चित की गई।रंग-बिरंगी सजावट, पारंपरिक परिधान, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लाइव संगीत, गरबा-डांडिया, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स और विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के उत्साह के साथ ‘द प्रेस्टिज गरबा नाइट-2026’ संस्थान की एक यादगार सांस्कृतिक संध्या बन गई। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, सामूहिक एकता, आपसी सौहार्द और उत्सव की भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *