श्रद्धा के पर्व पर सुरक्षा का संकल्प, रुदौली में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अयोध्या पुलिस सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राधेश्याम राय के नेतृत्व में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में थाना रुदौली क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त कर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर ने सभी प्रभारी निरीक्षकों एवं संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, पूजा समितियों के आयोजकों से समन्वय बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से भी पर्व के दौरान शांति, भाईचारे और पारस्परिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि मां दुर्गा की आराधना और प्रतिमा दर्शन के दौरान निर्धारित व्यवस्था का पालन करें, यातायात सुचारु रखने में सहयोग दें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस अधिकारियों का संदेश स्पष्ट है कि त्योहारों की धार्मिक आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने सभी से आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाने और अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब तथा सामाजिक सौहार्द की परंपरा को मजबूत बनाए रखने की अपील की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनने का…

    श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब (तानिया रोहिल्ला):पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब की कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *