गोंडा (हनुमान शरण पांडे):जिले के तरबगंज भैरमपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से तीन नवयुवकों की दर्दनाक मृत्यु पर क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडे ने उनके घर जाकर शोका कुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा सरकार द्वारा चार-चार लाख रुपए का चेक दिया श्री पांडे ने कहा परिवार में अपनों को खोने की पीड़ा की भरपाई नहीं हो सकती है दुख किस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। विधायक श्री पांडे ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो की दशहरे के दिन मूर्ति विसर्जन करने गए अभिषेक तिवारी रामविलास प्रजापति और सुमित प्रजापति की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी तीनों नवयुवक कि असमय मृत्युसे उनके घर पर मातम पसरा हुआ है।






