PET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की राहत, अयोध्या धाम होकर बलिया जाएगी विशेष ट्रेन

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज और बलिया के लिए चलेंगी तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनें, 25 अक्टूबर की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की यात्रा सुगम बनाने और अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों से लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज रामबाग संगम और बलिया जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बलिया जाने वाली विशेष ट्रेन अयोध्या कैंट के साथ अयोध्या धाम स्टेशन पर भी ठहरेगी।उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली PET परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए तीन अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने के साथ परीक्षार्थियों की यात्रा को सुगम बनाना है। लखनऊ से आगरा फोर्ट, प्रयागराज और बलिया के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बलिया जाने वाली ट्रेन के अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम स्टेशनों पर ठहराव से स्थानीय यात्रियों एवं अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी।लखनऊ–आगरा फोर्ट विशेष ट्रेनपहली विशेष ट्रेन 24 अक्टूबर को रात 11 बजे लखनऊ से रवाना होगी। यह उन्नाव में रात 11:55 बजे पहुंचकर 11:57 बजे और कानपुर सेंट्रल पर अगले दिन रात 12:30 बजे पहुंचकर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन आगरा फोर्ट सुबह छह बजे पहुंचेगी। वापसी में 25 अक्टूबर को आगरा फोर्ट से शाम छह बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल पर रात 11:25 बजे तथा उन्नाव पर अगले दिन रात 12:05 बजे पहुंचेगी। यहां से 12:07 बजे रवाना होकर लखनऊ रात 1:10 बजे पहुंचेगी।लखनऊ–प्रयागराज रामबाग संगम विशेष ट्रेन दूसरी ट्रेन 25 अक्टूबर को शाम छह बजे लखनऊ से रवाना होगी। बछरावां, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और प्रयाग स्टेशन पर ठहराव के बाद यह रात 11:15 बजे प्रयागराज रामबाग संगम पहुंचेगी। ट्रेन बछरावां में शाम 6:50 बजे, रायबरेली में 7:20 बजे, अमेठी में रात 8:35 बजे, प्रतापगढ़ में 9:20 बजे और प्रयाग में रात 10:30 बजे पहुंचेगी।लखनऊ–बलिया विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम को भी सुविधातीसरी विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर को शाम 6:05 बजे लखनऊ से रवाना होगी। बाराबंकी और रुदौली के बाद यह अयोध्या कैंट स्टेशन पर रात 8:30 बजे पहुंचेगी और 8:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद अयोध्या धाम स्टेशन पर रात 8:55 बजे पहुंचकर 9 बजे प्रस्थान करेगी। आगे अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और यूसुफपुर में ठहराव के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 3:05 बजे बलिया पहुंचेगी।तीनों ट्रेनों में होंगे 10-10 कोच उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अनुसार, तीनों विशेष ट्रेनों में 10-10 कोच लगाए जाएंगे। इनमें आठ सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। इस व्यवस्था से परीक्षा के दौरान अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    समाज सेवा की मिसाल बने जयप्रकाश रोहिल्ला को मानद डॉक्टरेट की उपाधि, सामाजिक योगदान को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

    नई दिल्ली, (तानिया रोहिल्ला):समाज में बदलाव लाने का जज़्बा, जरूरतमंदों की मदद का संकल्प और जनहित के कार्यों के प्रति निरंतर समर्पण जब किसी व्यक्ति की पहचान बन जाए, तो…

    लगातार पांचवीं दिवाली पर एमके भाटिया ने सहकर्मियों को बांटीं कारें

    एमके भाटिया ने लगातार पांचवीं दिवाली पर अपने सहकर्मियों को कारें देकर उनकी मेहनत, प्रतिभा और कार्य के प्रति समर्पण को सम्मानित किया। कर्मचारियों को दिवाली पर कार जैसे बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *