आज ओम महादेव कांवड़ सेवा दल द्वारा केदारनाथ धाम में लगाए जाने वाले विशाल भंडारे हेतु 2 ट्रकों की विधिवत रवाना किया गया। इस शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा द्वारा ट्रकों को रवाना किया गया। कार्यक्रम में एरिया काउंसलर कंवर राणा, समाज सेवक परीक्षित राणा, समाज सेवक परवीन शाह,शिव मंदिर बुडैल कमेटी, वी.पी. अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सेवा दल के उप प्रधान सोनू गर्ग ने बताया कि सेवा दल पिछले 3 वर्षों से लगातार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए निःस्वार्थ सेवा भाव से भंडारा लगा रहा है तथा यह सेवा का चौथा वर्ष है। इस वर्ष भी 1 जून से 30 जून तक भंडारा निरंतर चलेगा, जिसमें आने-जाने, रहने, खाने एवं दवाइयों की समस्त सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस अवसर पर सेवा दल से नरेश गर्ग, हनी गुलाटी, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक, मनोहर लाल, अशोक गोयल, आशीष, हर्ष,एवं मनीष गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।







