प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्रों के लिए राहत, विश्वविद्यालय ने खोला दूसरा मौका

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक वार्षिक मुख्य परीक्षा वर्ष-2025 की प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षा में किसी कारणवश सम्मिलित न हो सके विद्यार्थियों को पुनः अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ऐसे विद्यार्थियों की छूटी हुई प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षाएं वर्ष-2026 की मुख्य वार्षिक प्रायोगिक एवं मौखिकी परीक्षाओं के साथ सम्पन्न कराई जाएंगी।
परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा का.सु. साकेत महाविद्यालय, अयोध्या केंद्र पर आयोजित होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय पोर्टल के माध्यम से निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा तथा आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अग्रसारित होना आवश्यक है। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करने की रसीद, वर्ष-2025 की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र की छायाप्रति तथा ऑनलाइन अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न करनी होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा की है कि वे पात्र विद्यार्थियों के आवेदन एवं प्रस्ताव पत्र संकलित कर 25 जून 2026 तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को इस विशेष अवसर का लाभ मिल सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनसंकल्प: परिवहन विभाग अयोध्या ने वृहद वृक्षारोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश”

    अयोध्या (जसबीर/सच कीरत सिंह) पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और मातृ सम्मान के भाव को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा रविवार को “एक…

    एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनसंकल्प: परिवहन विभाग अयोध्या ने वृहद वृक्षारोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश”

    आयोध्या (जसबीर /सच कीरत सिंह ):पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और मातृ सम्मान के भाव को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा रविवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *