योगाभ्यास से बुजुर्ग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और भावनात्मक रूप से बनेंगे  सशक्त : प्रोफेसर सतीश गंधर्व

पंचकूला,।आयुर्वेद संस्थान पंचकूला की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में चल रहा तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया और दिनचर्या में योग क्रियाओं को शामिल करने का संकल्प लिया।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास करवाया जा रहा है।  

डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ अर्थात ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ निर्धारित की है, जोकि समयानुकूल है, क्योंकि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव के कारण विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि योग वरिष्ठ नागरिकों यानी बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी है, जोकि बढ़ती आयु के साथ शरीर में आने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के बावजूद व्यक्ति को सक्रिय और ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। इससे वरिष्ठ नागरिक न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनेंगे।

असिस्टेंट प्रोफेसर धवल जी मकवाना ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर के तहत तीनों दिन बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने योग साधकों को आह्वान किया कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।

स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत 15 जून से आगामी तीन दिवसीय योगाभ्यास शिविर सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में शुरू होगा। जोकि 15, 16 और 17 जून तक चलेगा। सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजे तक साधकों के लिए योगाभ्यास, स्वास्थ्य परामर्श और योग के विभिन्न आयामों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।  

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *