बरवाला, 15 जून :- बरवाला क्षेत्र के मौजिज लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी को उनके निवास स्थान पर गांव के विकास कार्यों और जनहित की प्रमुख मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड, समाजसेवी हेम सिंह राणा, पवन राणा बरवाला, अनिल शर्मा भरैली, रणडीप राणा बरवाला ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी को अवगत कराया कि बरवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड का बड़ा अस्पताल बनाया जाए। बरवाला क्षेत्र में काफी गांव आते है और हजारों की संख्या में ग्रामीण रहते हैं जिनके पास इलाज करवाने के लिए कोई बड़ा अस्पताल नही हैं। इमरजेंसी में 20-25 किलो मीटर दूर पंचकुला अस्पताल में जाना पड़ता है जिस कारण कई मरीजों की तो रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बरवाला ग्रामीण इलाके में एक स्टेडियम बनाया जाए ताकि नौजवान बच्चों को नशे की तरफ बढ़ने से रोका जा सके। गांव के विकास को लेकर भी कई मांगों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी
पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…







